फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: एसी ठीक कराने के नाम पर की 99 हजार से अधिक की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। साइबर ठग ने एसी ठीक कराने की आड़ में धोखाधड़ी कर ग्रामीण के खाते से 99951 रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित की तरफ से बाबरी थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

गांव हिरनवाड़ा निवासी विजय कुमार ने बाबरी थाने पर दी तहरीर में बताया कि उसके घर पर गोदरेज कंपनी का एसी खराब हो गया था। इसके बाद उसने गूगल से गोदरेज कंपनी का कस्टमर केयर नंबर सर्च किया। गूगल से प्राप्त मोबाइल नंबर पर उसने एसी की सर्विस के लिए फोन किया। इसके बाद उन्होंने रजिस्ट्रेशन के लिए ओटीपी और पांच रुपये ट्रांजक्शन फीस मांगी। पीड़ित के मुताबिक इसके बाद उसके फोन पर ओटीपी आया और उन्होंने ओटीपी देने के लिए बोला तो उसने ओटीपी बता दिया, लेकिन ट्रांजक्शन फेल बताया। फिर दूसरा ओटीपी मांगा वो भी फेल हो गया। इसके बाद तीसरा ओटीपी भी फेल हो गया। पीड़ित का कहना है कि तीनों बार ओटीपी बताए थे और तीनों बार में खाते से पैसे कट गए।
पहले ट्रांजक्शन में 96252 रुपये, दूसरी ट्रांजक्शन में 2499 रुपये और तीसरी में 1200 रुपये कटे। खाते से रुपये कटने पर उसे साइबर फ्रॉड होने का पता चला। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई क मांग करते हुए धोखाधड़ी से ठगे गए 99,951 रुपये वापस दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें