शामली/झिंझाना/कांधला/कैराना। जिले में चोरों और ड्रोन की सूचनाओं को लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। गांवों में लोग रात में जागकर पहरा देने को मजबूर हैं। उधर, पुलिस गांवों में बैठक कर ग्रामीणों को जागरू कर रही है। झिंझाना क्षेत्र के गांव गढ़ी हसनपुर, अलीपुरा, जिजौला, चौसाना, टोडा और बल्लामजरा में हालात ये हैं कि दिन में मेहनत-मजदूरी करने वाले ग्रामीण रात्रि में टोलियां बनाकर रात में पहरा दे रहे हैं। उधर कैराना में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बुधवार को गांव रामड़ा, मोहम्मदपुर राई और नंगलाराई में बैठक की। उन्होंने कहा कि ड्रोन और चोरों की झूठी अफवाहों पर ध्यान न दें। कांधला मेंथाना प्रभारी सतीश कुमार ने बुधवार को गांव चढ़ाव में ग्रामीणों के साथ बैठक की। बैठक में थाना प्रभारी ने लोगों से सतर्क रहने, अजनबी व्यक्तियों पर नजर रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस को सूचना देने की अपील की। बैठक में गांव प्रधान रविंद्र, काला, आज़ाद, दिनेश, पल्लाराम, देवेंद्र, सागर, दिनेश, पप्पू, लाल्ला पूर्व प्रधान आदि मौजूद रहें।