फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजबहा बार-बार अवरफ्लो होने से ग्रामीणों को झेलनी पड़ रही मुश्किलें

विज्ञापन
विज्ञापन
- सड़क के बीच नाले की स्लैब धंसी, गंदे पानी से होकर गुजरना बना मजबूरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गढ़ीपुख्ता। क्षेत्र के गांव राझड में बृहस्पतिवार रात रजबहा ओवरफ्लो होने से एक बार फिर सड़क पर पानी भर गया है। जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
गढ़ीपुख्ता-दुल्लाखेड़ी रोड पर गांव के बराबर में से होकर गुजरने वाले रजबहे के ओवरफ्लो होने के कारण गांव के मुख्य मार्ग के साथ तीन चार गलियों में जलभराव हो जाता है। जलभराव के कारण नाले की स्लैब भी धंस गई है। सड़कें तालाब की तरह नजर आती है। जिससे आसपास लोगों के घरों में पानी घुस जाता है। इससे मकान की नींव दरकने की आशंका बढ़ गई है। सहकारी समिति के चेयरमैन योगेश चौधरी ने इसकी शिकायत बीडीओ व एसडीएम से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी समस्या को लेकर मीरहसन, कंवरपाल, नौशाद अली, मोहम्मद दिलशाद, शहीद, खिलारी सिंह, भगवान दास, सहदेव, सुकेश आदि ग्रामीणों ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व भी रजबहे की पटरी टूटने से गांव की सड़कों पर जलभराव हो गया था। ग्रामीणों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। उन्होंने बताया सिंचाई विभाग का कोई अधिकारी या कर्मचारी उनकी समस्या की सुध लेने नहीं पहुंचा। इसे लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। गांव में अक्सर गंदा पानी भरने से संक्रामक रोग फैलने की भी आशंका है। ग्रामीणों की सूचना पर हल्का लेखपाल सतवीर सिंह ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। जलभराव की समस्या से एसडीएम को अवगत कराया। इस संबंध में ग्राम प्रधान सरोज देवी ने बताया अधिशासी अभियंता लोअर खंड पूर्वी यमुना नहर को प्रार्थना पत्र देकर अवगत करा दिया है। गांव में कई माह से रजबहे की टूटने या रजबहे के ओवरफ्लो होने के कारण रास्तों पर पानी भर जाता है। सिंचाई विभाग में कई बार कराने के बावजूद भी कोई समाधान नहीं हुआ। प्लास्टिक के बोरों में मिट्टी भरकर अस्थाई तटबंध बना दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें