कांधला क्षेत्र के गांव गाँव डांगरोल में बिजली टीम का विरोध करते ग्रामीण । संवाद
शामली/कांधला। गांव डांगरोल में स्मार्ट मीटर लगाने के लिए आई टीम को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए स्मार्ट मीटर लगाने से मना कर दिया। इसके बाद टीम को गांव से लौटना पड़ा।
बुधवार को गांव डांगरोल में विद्युत विभाग द्वारा स्मार्ट मीटर लगाने के लिए टीम को भेजा गया था। गांव में ग्रामीण उपभोक्ताओं के मकान पर स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य शुरू किया गया। ग्रामीणों ने स्मार्ट मीटर कब्जा लिए।
ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। स्मार्ट मीटर लगाने वाली टीम के साथ ग्रामीणों की नोकझोंक हुई। रालोद नेता राजन जावला ने विद्युत अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर काम बंद कराया। इस दौरान हंगामा का माहौल बना रहा। ग्रामीणों के विरोध का चलते टीम को मौके से लौटना पड़ा। इस दौरान अनिल, देवेंद्र, राजबीर, राहुल, कुणाल, सोनू, आदि मौजूद रहे।