फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव से ग्रामीण और छात्र-छात्रा परेशान

विज्ञापन
चौसाना में स्कूल के सामने सड़क पर हुआ जलभराव। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
जलभराव से ग्रामीण और छात्र-छात्रा परेशान
विज्ञापन

चौसाना। कस्बे में पीएनबी वाली गली में सड़क पर जलभराव से ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जल निकासी की व्यवस्था न होने के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों को कीचड़ और पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। सड़क पर भरे पानी से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
चौसाना में पंजाब नेशनल बैंक वाली गली में पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में रास्ते पर पानी भरा रहता है और हर समय कीचड़ रहती है। जिसके चलते ग्रामीणों व स्कूल जाने वाले बच्चों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। सड़क टूटने से यहां गहरे गड्ढे हो गए हैं। टूटी सड़क व जलभराव के चलते पैदल चलना भी दूभर हो गया है। कई बार शिकायत करने के बाद भी अभी तक टूटी सड़क व पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल संचालक योगेश गौतम का कहना है कि सड़क पर जलभराव की समस्या से बड़ी परेशानी हो रही है। गंदगी से मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ रहा है। हमारा स्कूल भी पीएनबी की गली में है। जिससे अध्यापकों को व बच्चों का स्कूल आना-जाना भी मुश्किल हो जाता है। ग्रामीण अहसान कुरैशी ने भी ग्राम पंचायत से इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें