फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: गन्ना मूल्य भुगतान न होने पर गांव-गांव पंचायत की चेतावनी, किसानों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। राष्ट्रीय समन्वय किसान मंच के आह्वान पर सोमवार को किसानों ने बकाया गन्ना मूल्य भुगतान तत्काल कराने और नए पेराई सत्र 2025-26 में गन्ना मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल तय किए जाने की मांग को लेकर शामली गन्ना समिति कार्यालय पर एक दिवसीय पंचायत और धरना दिया।
किसान मंच के अध्यक्ष मास्टर संजीव चौधरी ने चेतावनी दी कि यदि चीनी मिलों के पेराई सत्र शुरू होने से पहले संपूर्ण गन्ना भुगतान नहीं किया गया तो किसान गांव-गांव पंचायत करेंगे और आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन

जिले की तीनों चीनी मिलों पर किसानों का कुल 156 करोड़ रुपये गन्ना भुगतान बकाया है, जिसमें ऊन मिल पर 35 करोड़, शामली मिल पर 27 करोड़, थानाभवन मिल पर 94 करोड़ रुपये शामिल हैं। धरने में किसानों ने शामली मिल के बंद किए गए खरीद केंद्रों को पुनः शुरू करने की मांग की।
विज्ञापन

धरने में शामली मिल के अतिरिक्त गन्ना महाप्रबंधक केपी सरोहा, थानाभवन मिल के गन्ना महाप्रबंधक लेखपाल सिंह, और ऊन मिल के गन्ना प्रबंधक सतेंद्र पाल सिंह पहुंचे। ऊन और थानाभवन मिल अधिकारियों ने नए पेराई सत्र शुरू होने से पहले संपूर्ण भुगतान कराने का आश्वासन दिया, जबकि शामली मिल के अधिकारी ने कहा कि किसानों की मांग उच्च अधिकारियों तक पहुंचा दी गई है। किसानों ने तीन सूत्रीय ज्ञापन साैंपा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें