फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: चौथे दिन दीपावली स्वदेशी मेले में खरीदारों की बढ़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। दीपावली स्वदेशी मेले के चौथे दिन स्थानीय उत्पादों की बिक्री में उत्साह देखने को मिला। सोमवार को दिल्ली रोड स्थित सिटी ग्रीन विवाह मंडप में आयोजित मेले में मिट्टी के बर्तन, घड़े, खादी के वस्त्र, माचिस, चम्मच सहित अन्य स्वदेशी वस्तुओं की खरीदारी में लोगों ने की।
विज्ञापन

वीवी इंटर कॉलेज और राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने मेले में लगे विभिन्न स्टॉलों का भ्रमण किया और स्थानीय उत्पादों की जानकारी प्राप्त की। सोलर ऊर्जा से जुड़े स्टॉल ने युवाओं को आकर्षित किया। वहीं निःशुल्क जंपिंग पैड और मिक्की माउस स्लाइडर बच्चों के लिए मनोरंजन का केंद्र बने रहे।
इस अवसर पर सहायक आयुक्त उद्योग रविन्द्र कुमार और अपर सांख्यिकीय अधिकारी मनोज कुमार ने छात्रों को स्वदेशी उत्पादों और उद्यमिता से जुड़ी जानकारियां प्रदान कीं।प्रवक्ता अनुराग शर्मा ने पर्यावरण विषय पर मनमोहक कविता पाठ कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। छात्रों ने भी गीत एवं कविताओं के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें