फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विहिप का धर्म रक्षा निधि पूजन

Thu, 04 Feb 2016 12:41 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली ।  विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में विहिप धर्मरक्षा निधि पूजन कार्यक्रम में पहुंचे विहिप के अंतरराष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री विनायक राव देशपांडे ने कहा कि वह राम जन्म भूमि तथा रामसेतु जैसे बड़े आंदोलन को सफलता की ओर ले जा रहे हैं।
विज्ञापन


बुधवार को नगर के टंकी रोड स्थित शिवशक्ति वाटिका में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में धर्म रक्षा निधि पूजन कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित करके शुभारंभ करते हुए बतौर मुख्य अतिथि विनायक राव जी देशपंाडे ने कहा कि हिंदू समाज की उदार जीवन शैली रही है। वह इतना कमजोर नहीं रहा है। वह अत्याचार का मुकाबला नहीं कर सका है। हिंदू समाज ने अत्याचार का समय समय पर जवाब दिया है। विहिप की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कहा कि अब तक विहिप ने पांच हजार से अधिक लोगों की घर वापसी कराई है।

 इस मौके पर विहिप नेता विवेक प्रेमी का माल्यार्पण करके स्वागत किया। जेल से लौटने पर उन्हे बधाई दी। इस मौके पर नरेंद्र सैनी, राजबहादुर सिंघल, डाक्टर सुभाष मलिक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ब्रह्म सिंह,  दुर्गावाहिनी की प्रांत सहसंयोजक अंजली सैनी, जिला संयोजक रिचा मलिक, बजरंगदल के जिला संयोजक विवेक प्रेमी, पंकज चौहान, रणधीर सिंह सल्फा, वीर सिंह, अजय नागर , रविंद्र शर्मा, स्नेह लता आर्या वीना अग्रवाल, रीना गौतम, अनिता बंसल, मयंक बालियान, हर्ष भार्गव, वैभव गर्ग, पारस भार्गव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें