फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयोग ने कसा शिकंजा

Thu, 04 Feb 2016 12:37 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। ब्लाक प्रमुख चुनाव खत्म होने तक उत्तरप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग की अनुमति के बिना जिले के डीएम और एसपी मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे।। आयोग की वीडियो कांफ्रेंसिंग में अधिकतर डीएम और एसपी मौजूद नहीं रहे। जिस पर आयोग ने सख्त रवैया अपनाते हुए यह निर्देश दिया है।
विज्ञापन


 राज्य निर्वाचन आयुक्त एसके अग्रवाल ने प्रदेश के सभी डीएम, जिला निर्वाचन अधिकारियों, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों और पुलिस अधीक्षकों को एक पत्र भेजकर अवगत कराया कि पंचायत  सामान्य निर्वाचन 2015 के तहत प्रमुख क्षेत्र पंचायत पद के लिए मतगणना एवं परिणाम की घोषणा सात फरवरी 2016 को होगी। इस संबंध में 29 जनवरी को उनके द्वारा प्रदेश के सभी डीएम, एसएसपी और एसपी के साथ की गई वीडियो कांफ्रेंसिंग में यह       देखने में आया है कि काफी जिले के डीएम और एसपी या तो अवकाश पर थे या फिर किसी अन्य कारणवश मुख्यालय से  बाहर थे। 

राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त ने अपने पत्र में यह अवगत कराया कि क्षेत्र पंचायत के प्रमुख के निर्वाचन अत्यंत संवेदनशील, अतिसंवेदनशील एवं चुनौती पूर्ण होता है। इन्हें शांति पूर्ण निष्पक्ष कराना जिले के सभी डीएम, एसएसपी और एसपी का संवैधानिक दायित्व है। ब्लाक प्रमुख के चुनाव में चार दिन शेष हैं।
विज्ञापन


जिलों के डीएम, एसएसपी, एसपी न तो अवकाश पर रहेंगे और न ही किसी कारण मुख्यालय छोड़ेंगे। यदि किसी कारणवश ऐसा किया जाना अपरिहार्य है तो आयोग की अनुमति लेकर ही मुख्यालय छोड़ेंगे। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने प्रदेश के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, प्रमुख सचिव,सभी मंडलायुक्त, सभी जोन के महानिरीक्षक व उपमहानिरीक्षक परिक्षेत्रों को निर्देश की प्रतिलिपि भेजी है। जिला मुख्यालय पर जिलानिर्वाचन कार्यालय को आयोग के आयुक्त के निर्देश की प्रतिलिपि प्राप्त हो    गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें