फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में अनाधिकृत स्टैंड पर सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शासन के निर्देश पर शहर में अनाधिकृत स्टैंड और सड़क किनारे खड़े वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाया गया। एआरटीओ व पुलिस के अधिकारियों ने चालकों को अनाधिकृत स्टैंड पर वाहन खड़ा न करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर को एआरटीओ मुंशीलाल, सीओ सिटी जितेंद्र कुमार और रोडवेज के एआरएम आयुष भटनागर के साथ अनाधिकृत स्टैंड पर खड़े वाहनों को हटाने का अभियान चलाया। इस दौरान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। एआरटीओ ने बताया कि कैराना रोड पर अवैध रूप से टैक्सी स्टैंड बनाकर वहां पर कार व अन्य वाहन सड़क किनारे खड़े हुए पाए गए। वहां से इन वाहनों को हटवाया गया और चालकों को दोबारा खड़ी करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। इसके बाद अजंता चौक पर रोडवेज स्टैंड के बाहर अनाधिकृत स्टैंड बनाकर बसें खड़ी होने की सूचना पर अधिकारी पहुंचे, लेकिन उस समय वहां बस खड़ी नहीं मिली। प्राइवेट बस के चालकों को भी सड़क पर बसें रोककर सवारी बैठाने व उतारने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई और पुलिस को सड़क पर या सड़क किनारे वाहन खड़ा न होने पाए, इसके लिए निर्देशित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें