शामली। जिले में कोरोनारोधी टीकाकरण को लेकर लोग जागरूक हो रहे हैं। इसके चलते लक्ष्य से अधिक टीकाकरण हुआ है। जिले में 7800 के लक्ष्य के सापेेक्ष 8521 लोगों को टीके लगेे हैं।
बृहस्पतिवार को जिले में 52 बूथों पर टीकाकरण किया गया। 45 से अधिक उम्र के लोगों को 10 बूथों पर 150 के लक्ष्य के सापेक्ष 1211 को टीके लगे। 887 को पहली डोज व 324 को दूसरी डोज के टीके लगे। 105.30 प्रतिशत टीकाकरण हुआ और वैक्सीन की 122 वॉयल उपयोग हुई। इसके अलावा 18 से 44 साल से अधिक उम्र वालों का 42 बूथों पर 6650 के लक्ष्य के सापेक्ष 7310 का टीकाकरण हुआ। 6734 को पहली डोज व 576 को दूसरी डोज का टीका लगा है। 109.92 प्रतिशत टीकाकरण हुआ और वैक्सीन की 714 वॉयल उपयोग हुई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि जिले में 8521 लोगों को टीके लगे हैं। उन्होंने बताया कि वैक्सीन की 15900 डोज मिली है। जिले में वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।