फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ा टीकाकरण का प्रतिशत, 2765 को लगी वैक्सीन

विज्ञापन
शामली सीएचसी में टीका लगवाने के लिए लगी भीड़। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। टीका उत्सव के दूसरे दिन टीका लगवाने वालों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। पहले दिन के मुकाबले टीकाकरण में 15.06 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। सोमवार को जिले में 46 बूथों पर 2765 व्यक्तियों को टीके लगाए गए, जो लक्ष्य के सापेक्ष 41.89 प्रतिशत है।
विज्ञापन

शासन ने रविवार से चार दिन तक टीका उत्सव के रूप में टीकाकरण करने के निर्देश दिए हैं। टीका उत्सव का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा व्यक्तियों को टीका लगाना है। जिले में टीका उत्सव के पहले दिन रविवार की तरह ही सोमवार को भी 46 बूथों पर टीकाकरण किया गया। 6600 व्यक्तियों को टीकाकरण का लक्ष्य भी समान रखा गया।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि सोमवार को 2048 व्यक्तियों को पहली डोज के टीके लगाए गए जबकि 717 व्यक्तियों को दूसरी डोज का टीका लगाया गया है। इस तरह से कुल 2765 व्यक्तियों को टीकाकरण हुआ है, जो लक्ष्य के सापेक्ष 41.89 प्रतिशत है। टीकाकरण में 286 वॉयल खर्च हुई हैं। कोवैक्सीन कम होने के कारण सोमवार को भी दो बूथ कुड़ाना सीएचसी और रेलवे अस्पताल में कोवैक्सीन के टीके लगाए गए।
विज्ञापन

इनमें कुड़ाना सीएचसी पर 200 व्यक्तियों के लक्ष्य के सापेक्ष 50 व्यक्तियों को पहली डोज का टीका लगाया गया, जबकि रेलवे अस्पताल में 100 व्यक्तियों के लक्ष्य के सापेक्ष 107 व्यक्तियों को टीके लगाए गए। इनमें 104 को पहली डोज व तीन व्यक्ति को दूसरी डोज का टीका लगाया गया है। टीका उत्सव में रविवार के सापेक्ष दूसरे दिन सोमवार को 15.06 प्रतिशत टीकाकरण ज्यादा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें