फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाली पदों पर चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न

Mon, 22 Feb 2016 01:08 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। पंचायत के खाली ग्राम पंचायत सदस्य, बीडीसी के पदों के लिए कैराना, कांधला, थानाभवन ब्लाक में मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। मतगणना मंगलवार सुबह आठ से बजे से शुरू होगी।
विज्ञापन


रविवार को कैराना ब्लाक के मुंडेट कला के प्राथमिक पाठशाला कमरा नंबर एक व दो, झाड़खेड़ी, गंदराऊ, कंडेला गांव, थानाभवन ब्लाक के जाफरपुर गांव में प्राथमिक पाठशाला कमरा नंबर एक, खानपुर, कांधला ब्लाक के ग्राम जसाला के प्राथमिक पाठशाला कमरा नंबर एक, ग्राम इस्सोपुर टील, कांधला ब्लाक के डुंडूखेडा बागर गांव में सुबह सात से मतदान शुरू हुआ।

इसके अलावा हरिजन चौपाल कमरा नंबर एक, हरिजन चौपाल कमरा नंबर दो, प्राथमिक विद्यालय डुंडूखेडा कमरा नंबर दो में ताहिरपुर भभीसा में जूनियर हाईस्कूल कमरा नंबर एक जूनियर हाईस्कूल भभीसा कमरा नंबर तीन, जूनियर हाईस्कूल कमरा नंबर चार, जूनियर हाईस्कूल कमरा नंबर पांच, जूनियर हाईस्कूल कमरा नंबर छह, प्राथमिक पाठशाला कमरा तीन में शाम पांच बजे तक शांतिपूर्ण मतदान हुआ।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन कार्यालय से चुनाव प्रभारी हरीसिंह ने बताया कि थाना भवन ब्लाक में ग्राम पंचायत सदस्य का 69 प्रतिशत, कैराना ब्लाक में 49.42 प्रतिशत व ग्राम पंचायत सदस्य का 66.14 प्रतिशत बीडीसी का 47.84 प्रतिशत, कांधला ब्लाक का ग्राम पंचायत सदस्य 41 प्रतिशत व बीडीसी का 47 प्रतिशत मतदान हुआ है।  23 फरवरी को सुबह आठ बजे से  ब्लाक मुख्यालय पर ग्राम पंचायत सदस्य व बीडीसी की मतगणना शुरू होगी।

उधर, कांधला क्षेत्र में ग्राम पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों के लिए रविवार को शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हो गया।  कांधला ब्लाक के अंतर्गत 33 ग्राम पंचायतों में क्षेत्र पंचायत सदस्यों (बीडीसी) और ग्राम पंचायत सदस्यों को लेकर पूर्व में चुनाव हो चुका है।

खानपुर में 69 और जाफरपुर में 71 प्रतिशत मतदान
थानाभवन। खाली पडे़ ग्राम पंचायत सदस्य चुनाव में गांव खानपुर में 69 प्रतिशत व ग्राम जाफरपुर में 71 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान के दौरान पुलिस प्रशासन सतर्क रहा। रविवार को गांव खानपुर व जाफरपुर में एक एक रिक्त ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए मतदान हुआ। खंड विकास अधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि खानपुर में वार्ड संख्या10 के 148 मतदाताओं में से 105 ने मतदान किया। यहां दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे।

खानपुर में सदस्यों का कालम पूरा नहीं होने के कारण निर्वाचित प्रधान को शपथ भी नहीं दिलाई गई थी। इस गांव में सात सदस्य पद रिक्त थे। जिनमें से छह पदों पर एक एक नामांकन होने से उनका निर्विरोध निर्वाचन तय है। सातवें पद के लिए चुनाव हुआ। उधर, जाफरपुर में रिक्त एक पद के लिए तीन लोगों ने दावेदारी की। जिसमें आज वार्ड दो के 160 मतदाताओं में से 140 मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया। बीडीओ डा. पंकज कुमार ने बताया कि आगामी 23 फरवरी को मतगणना क्षेत्र पंचायत मुख्यालय पर होगी।

पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
थानाभवन। नगर में रविवार को सीओ भूषण वर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने फोर्स के साथ मुख्य मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। नगर के बडे़ व्यापारियों व सर्राफा व्यापारियों से प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी लगवाने को कहा गया। अतिक्रमण करने वालों पर डंडा फटकारते हुए अतिक्रमण हटवाया गया और संदिग्ध घूम रहे लोगों की तलाशी ली गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें