शामली। उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ की कार्यकारिणी के चुनाव में जिलाध्यक्ष पद पर ओमपाल सिंह, सचिव पद पर रतन सिंह चुने गए।
उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन की जिला कार्यकारिणी गठन के लिए सहारनपुर मंडल के अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा की देखरेख में चुनाव आयोजित किया गया। संग्रह अमीन संघ के जिलाध्यक्ष ओमपाल सिंह तहसील शामली, साजिद अली कैराना उपाध्यक्ष, रतन सिंह शामली सचिव, नरेंद्र शर्मा ऊन, शेखरकुमार शामली कोषाध्यक्ष, आशीष कुमार कैराना संगठनमंत्री, बलराज सिंह ऊन सह संगठन मंत्री, संजय कुमार आडिटर ऊन प्रथम, खुर्शीद आलम आडिटर द्वितीय कैराना, सुरेश चंद वर्मा कैराना कानूनी सलाहकार, पंकज राणा कानूनी सलाहकार शामली द्वितीय चुने गए है।
चुनाव को संपन्न कराने के लिए सहारनपुर मंडल के कानूनी सलाहकार बाबूराम, कोषाध्यक्ष मुकेश तेजियान, शामली जिले के कानूनी सलाहकार सुरेश चंद रहे।