फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: मिट्टी की सेहत सुधारने के लिए संतुलित खाद का करें प्रयोग

Thu, 29 Oct 2026 01:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। किसानों को मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने और खेती की लागत कम करने के प्रति जागरूक करने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी डॉ. संदीप ने किसानों को मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों का प्रयोग करने और प्राकृतिक खेती अपनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि मिट्टी स्वस्थ रहेगी तो फसलों की पैदावार और गुणवत्ता भी बेहतर होगी।
डॉ. संदीप ने बताया कि रासायनिक उर्वरकों का असंतुलित प्रयोग मिट्टी की सेहत पर प्रतिकूल असर डाल सकता है। किसानों को जरूरत के अनुसार खाद और उर्वरकों का इस्तेमाल करना चाहिए। गोबर की खाद, कंपोस्ट और जैविक खाद मिट्टी की संरचना सुधारने में सहायक हैं। इनके प्रयोग से मिट्टी में जैविक पदार्थों की मात्रा बढ़ाने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कीटों से फसल बचाने के लिए एकीकृत कीट प्रबंधन अपनाने पर भी जोर दिया। इससे अनावश्यक कीटनाशकों के प्रयोग को कम करने और पर्यावरण संरक्षण में मदद मिल सकती है। केंद्र प्रभारी ने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण टिकाऊ खेती के लिए जरूरी है। किसान वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाकर मिट्टी की गुणवत्ता बनाए रखने के साथ उत्पादन लागत कम कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से मृदा परीक्षण कराने और संतुलित उर्वरक प्रयोग को खेती का हिस्सा बनाने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें