फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर जिलाध्यक्ष बने यूएस भट्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन उप्र जनपद शाखा शामली का द्विवार्षिक अधिवेशन/चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव में यूएस भट्ट को फिर से जिलाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संदीप बड़ोला ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई।
विज्ञापन

जिला संयुक्त चिकित्सालय में शनिवार शाम आयोजित अधिवेशन में प्रांतीय अध्यक्ष संदीप बड़ोला, चुनाव पर्यवेक्षक हेमंत चौधरी और चुनाव अधिकारी आरपी सेमवाल की देखरेख में द्विवार्षिक चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव में निर्विरोध जिलाध्यक्ष पद पर यूएस भट्ट को फिर से निर्वाचित घोषित किया गया।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष गजेंद्र मलिक, उपाध्यक्ष मोहम्मद वारिक, जिला मंत्री संजीव शर्मा, संयुक्त मंत्री ब्रजमोहन तिवारी, संगठन मंत्री कमल सैनी, कोषाध्यक्ष नवनीत शर्मा निर्वाचित घोषित किया गया। संरक्षक प्रवेश हमानी, सलाहकार अमित मलिक और अजय राठी को नामित किया गया। मौके पर जनपद बागपत के अध्यक्ष ओमवीर मलिक, जनपद मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष केसी राय, सहारनपुर के मंत्री पीएन डंगवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें