फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSSSC PET EXAM: शामली मे दूसरे दिन भी पहली पाली में पकडे गये दो सॉल्वर

Sun, 16 Oct 2022 12:51 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, शामली

सार

शामली में प्रारंभिक पात्रता परीक्षा के दूसरे दिन भी पहली पाली में दो सॉल्वर पकडे गये हैं।वीवी पीजी कॉलेज और बीएसएम स्कूल में गेट पर तलाशी और जांच के दौरान दो युवक पकड़े गए हैं। पकड़े गए युवकों से पुलिस पूछताछ कर जानकारी निकाल रही हैं।
विज्ञापन
शामली पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली में प्रारंभिक पात्रता परीक्षा के दूसरे दिन पहली पाली में दो सॉल्वर पकडे गये हैं। पहली पाली में कड़ी चौकसी व गहन तलाशी के बाद अभ्यर्थियों को केंद्र के अंदर एंट्री दी गई। शामली में वीवी पीजी कॉलेज और बीएसएम स्कूल में गेट पर तलाशी और जांच के दौरान दो युवक पकड़े गए हैं। जो मूल अभ्यर्थियों के स्थान पर परीक्षा देने आए थे।

विज्ञापन


दोनों युवकों को आदर्श मंडी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस पकड़े गए दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों ने पकड़े गए युवकों के बारे में अभी जानकारी नहीं दी है। पुलिस का कहना है की दो युवकों को पकड़ा गया है। जो मूल अभ्यर्थियों के स्थान पर परीक्षा देने आए थे। पकड़े गए युवकों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है।

यह भी पढ़ें: Meerut: शहंशाह-ए-जादू ओपी शर्मा का निधन, कैंसिल हुआ अंतिम दिवसीय आयोजन
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले दिन भी उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा आयोग की प्रारंभिक पात्रता परीक्षा के दौरान पुलिस प्रशासन ने तीन सॉल्वर समेत पांच युवकों को गिरफ्तार किया था। पहली पाली में देशभक्त इंटर कॉलेज से दो सॉल्वर समेत चार को पकड़ा था। और दूसरी पाली में आरके इंटर कॉलेज में भाई के स्थान पर परीक्षा दे रहे सॉल्वर भाई को दबोचा गया था। शहर कोतवाली में केंद्र व्यवस्थापकों की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें