पढ़ाई में जो कमी रह गई थी, उसे पूरा कर पाया मुकाम
अर्पित संगल ने युवाओं के लिए कहा कि हौसला, आत्मविश्वास को मजबूत बनाएं। लक्ष्य तय करें और सच्ची लगन के साथ मेहनत करें, सफलता अवश्य मिलती है। अगर कभी फेलियर का भी सामना करना पड़े, तो निराश नहीं होना है। यूपीएससी जो चाहती है, उसे समझे और लगातार पढ़ाई करें।
पिछले साल आईपीएस में चयनित होने के बाद उसे लगा कि अभी बहुत कुछ करना बाकी है, इसके लिए उसने फिर से तैयारी शुरू की। पिछली बार पढ़ाई में जो कमी रह गई थी, उनमें सुधार करते हुए मेहनत के साथ पूरा किया। अर्पित ने बताया कि उसने सेल्फ स्टडी की और यूपीएससी के सिलेबस और पिछले सालों के पेपर के आधार पर तैयारी की। बैडमिंटन खेलना और शायरी सुनना पसंद है। वे आमजन और अधिकारियों के बीच की दूरी कम करेंगे और आम लोगों की जो समस्याएं हैं, उनका समाधान कराने की पूरी कोशिश करेंगे।
स्कूल की तरफ से स्मृति चिन्ह भेंट कर दी बधाई
सेंट आरसी कान्वेंट स्कूल शामली के चेयरमैन अरविंद संगल ने यूपीएससी में 53वीं रैंक प्राप्त करने पर अर्पित संगल को बधाई देते हुए स्मृति चिह्न भेंट किया। अर्पित ने इंटर की पढ़ाई इसी स्कूल से की है। अरविंद ने बताया कि जिले में अंग्रेजी माध्यम स्कूल से अर्पित शायद पहला ऐसा छात्र है, जो यूपीएससी परीक्षा में शानदार सफलता प्राप्त की और आईएएस में चयनित हुए। इस सफलता पर स्कूल परिवार में खुशी का माहौल है। उन्होंने अर्पित संगल के माता, पिता समेत पूरे परिवार को भी बधाई दी।
यह भी पढ़ें: Deoband: जमीयत के अधिवेशन का आज दूसरा दिन, मुस्लिम धर्मगुरुओं ने रखा प्रस्ताव- कॉमन सिविल कोड बर्दाश्त नहीं
सीओ चित्रांशु गौतम को मिली 630वीं रैंक
यूपीएससी के परिणाम में सहारनुपर के सीओ बेहट चित्रांशु गौतम ने सफलता प्राप्त की है। उन्होंने 630वीं रैंक हासिल की है। उनका सपना आईएएस या आईपीएस बनना है। वह इस सपने को पूरा करने के लिए फिर प्रयास करेंगे।
मूल रूप से लखनऊ निवासी चित्रांशु गौतम ने वर्ष 2017 में पीपीएस में 53वीं रैंक हासिल की थी। उन्हें डिप्टी एसपी के पद पर ट्रेनिंग उपरांत पहली तैनाती सहारनपुर में मिली थी। वह बेहट सर्किल के डिप्टी एसपी हैं। सोमवार को आए यूपीएससी के परीक्षा परिणाम में उन्हें 630वीं रैंक हासिल हुई है। उन्होंने बताया कि ड्यूटी के चलते उन्हें दिन में पढ़ाई करने का मौका नहीं मिल पाता है। रात में एक से दो घंटे पढ़ाई कर पाते थे। उन्होंने बताया कि ये उनका चौथा इंटरव्यू है। उनका कहना है कि उन्हें 630 वीं रैंक मिली है। उनका सपना आईएएस, आईपीएस बनना है। इस सपने को पूरा करने के लिए वे फिर से प्रयास करेंगे। उधर, एसएसपी आकाश तोमर ने सीओ चित्रांशु गौतम को इस उपलब्धि पर बधाई दी है।
प्रोफाइल
नाम चित्रांशु-गौतम
निवास स्थान-लखनऊ
वर्तमान तैनाती-डिप्टी एसपी बेहट सर्किल
मुख्य हॉबी-दौड़ना व कुकिंग
सपना-आईएएस या आईपीएस बनना