कैराना। कस्बे की बंजारा बस्ती में शुक्रवार की देर शाम तीन वर्षीय बच्ची को उठाकर जंगल की ओर ले जाने पर भीड़ में आरोपी को दबोच दिया। इस दौरान मौके पर हंगामा हो गया। भीड़ ने युवक की धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया।
शुक्रवार शाम करीब 6:00 बजे आर्य पुरी बंजारा बस्ती में एक युवक तीन वर्षीय बच्ची को उठाकर स्टील फैक्ट्री से आगे जंगल की ओर लेकर जाने लगा। इस दौरान आसपास के लोगों को भनक लग गई और लोगों ने आरोपी का पीछा करते हुए उसे पकड़ लिया। इस दौरान मौके पर हंगामा हो गया। भीड़ ने आरोपी युवक की धुनाई कर दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंचे गई। भीड़ ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।