फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शामली में महिला ने खुद को आग लगाई, धुएं के कारण दम घुटने से दो बेटियों की मौत; इस बात पर पति से थी नाराज

Thu, 07 May 2026 07:31 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

Shamli News: यूपी के शामली स्थित कैराना में अनीता तीन दिन पहले ही बागपत स्थित मायके से आई थी। अब फिर से मायके जाने की जिद कर रही थी लेकिन पति जसविंदर ने मना कर दिया था। दोनों में इस बात पर झगड़ा हुआ था। क्षुब्ध होकर महिला ने खुद को आग लगा ली।
विज्ञापन
मृतक बच्ची की फाइल फोटो और अस्पताल में भर्ती महिला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैराना कस्बे के मोहल्ला आल दरमियान में मायके नहीं भेजने से क्षुब्ध अनीता (35) ने खुद को आग लगा ली। मौके पर दौड़े लोगों ने किसी तरह से आग बुझाई, लेकिन महिला बुरी तरह से झुलस गई थी। कमरे में हुए धुएं से पलंग पर लेटी उसकी बेटी 6 वर्षीय वंदना और डेढ़ वर्षीय जसप्रीत की दम घुटने से मौत हो गई। महिला को गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया है।
विज्ञापन

 

आग से जला सामान। - फोटो : अमर उजाला
मोहल्ला आल दरमियान निवासी जसविंदर उर्फ जस्सी पानीपत में सब्जी और फल बेचने का काम करता है। बृहस्पतिवार सुबह चार बजे जसविंदर पानीपत चला गया। घर पर उसकी मां ईश्वरी, पत्नी अनीता, बेटा आदी, बेटियां वंदना और जसप्रीत थी। सुबह बेटा स्कूल पढ़ने चला गया। ईश्वरी पड़ोस में चली गई। 
 

पूर्वाह्न करीब 11 बजे मोहल्लेवालों ने मकान के अंदर से धुआं निकलता देखा तो शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने लोगों की मदद से कमरे का गेट तोड़ा और आग पर पानी डालकर बुझाया। कमरे में चारपाई पर अनीता आग से बुरी तरह झुलसी अवस्था में मिली। बराबर में बेड पर उसकी बेटी वंदना और जसप्रीत मृत अवस्था में मिली। फोरेंसिक टीम और एसपी एनपी सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।


 
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि अनीता तीन दिन पहले ही मायके से आई थी। अब फिर से अपने मायके कंडेरा (बागपत) जाने की जिद कर रही थी। इसे लेकर पति-पत्नी के बीच सुबह झगड़ा हुआ था। पति के मायके न भेजने पर महिला ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। दोनों बच्चियों की दम घुटने से मौत हुई है। एसपी ने बताया कि महिला ने चारपाई के पास रखे सिलिंडर की पिन को पेचकस से दबाकर गैस लीक कर माचिस से आग लगाई थी।

ये भी देखें...
UP: देवबंद में मंच से गरजे सीएम योगी, कहा-'बंगाल की जीत ने दिखाया आईना', फतवों पर ली चुटकी


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें