कॉलेज प्रशासन ने कराया निरीक्षण
घटना की सूचना मिलते ही कॉलेज प्रशासन मौके पर पहुंचा और स्थिति का जायजा लिया। एहतियात के तौर पर जिस हिस्से में प्लास्टर गिरा, उसे अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। साथ ही भवन के अन्य कमरों और छत की भी जांच शुरू कर दी गई है ताकि किसी संभावित खतरे से बचा जा सके।
छात्रों ने उठाई भवन की मरम्मत की मांग
घटना के बाद छात्रों ने कॉलेज भवन की जर्जर स्थिति को लेकर चिंता जताई और जल्द मरम्मत व सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। वहीं कॉलेज प्रशासन का कहना है कि परीक्षाएं सुचारू रूप से जारी हैं और छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।