इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। जिसमें बताया गया हैं कि पिछले दिनों कर्नाटक के बेलगाम जिले के चिकोड़ी तालुक के हिराकेडी गांव में नंदी पर्वत आश्रम में अपनी साधना में लीन दिगंबर आचार्य श्री कामकुमार नंदी महाराज की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई थी।
ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया हैं कि भारत देश का गुणगान पूरा विश्व कर रहा हैं। बड़े ही दुख की बात हैं कि इस भारत में अल्पसंख्यक जैन समाज के साधु-संतों के साथ ऐसा कृत्य देश के इतिहास में पहली बार हुआ हैं।
संतों के शव के टुकड़े-टुकड़े करके बोरवेल में डाल देना, यह कर्नाटक सरकार ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए शर्मनाक करने वाली घटना हैं।
जैन समाज के लोगों ने प्रधानमंत्री से उक्त मामले की जांच के लिए केंद्रीय समिति का गठन करने व हत्यारे को फांसी देने तथा पूरे देश में विराजमान जैन धर्म के साधु-संतों के जैन तीर्थाें की रक्षा हेतु सरकार द्वारा अपने कर्तव्यों का पूर्ण रूप से पालन करने की मांग की गई हैं।