फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: कपड़ों के शोरूम में नगदी समेत 20 लाख की चोरी, व्यापारियों में मचा हड़कंप, जांच जुटे में अधिकारी

Sat, 23 Dec 2023 01:53 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली

सार

Shamli News : चोरों ने रात में रेडीमेड कपड़ों के प्रतिष्ठित शोरूम में धावा बोल दिया। शोरूम से चोर नगदी समेत 20 लाख का सामान चोरी कर ले गए हैं। उधर, घटना की जानकारी लगने पर व्यापारियों में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन
शोरूम में चोरी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली में शहर के मुख्य मार्ग पर स्थित रेडीमेड कपड़ों के प्रतिष्ठित शोरूम में शुक्रवार रात को चोरों ने करीब 1.25 लाख रुपये की नगदी समेत 20 लाख रुपये का कीमती सामान चोरी कर लिया।

विज्ञापन


वहीं, शनिवार सुबह चोरी की घटना का पता चला तो आसपास के लोगों और व्यापारियों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। एसपी ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना कर घटना की जानकारी ली।

शहर के मोहल्ला काका नगर निवासी अग्निवेश वशिष्ठ व अवनीश वशिष्ठ का शहर के बीच में एमएसके रोड पर फैशन इरा के नाम से रेडीमेड कपड़ों का प्रतिष्ठित शोरूम है। इसके साथ ही ब्रांडेड कंपनी की घड़ी के डिस्ट्रीब्यूटर्स भी है। रोजाना की तरह शुक्रवार रात 10 बजे शोरूम बंद करके दोनों भाई और वहां काम करने वाले सभी कर्मचारी घर चले गए। देर रात में छत के रास्ते दरवाजे के ताले तोड़कर चोर शोरूम में घुसे और गल्ले में रखे करीब 1.25 लाख रुपये और कीमती घड़ी, रेडीमेड गारमेंटस समेत करीब 20 लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया।

शनिवार सुबह करीब नौ बजे शोरूम खुलने पर चोरी की घटना का पता चला। घटना की सूचना मिलने पर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। एसपी अभिषेक ने भी शोरूम पर पहुंचकर मौका मुआयना कर घटना की जानकारी ली।

यह भी पढ़ें: जयंती पर विशेष: ग्रामीण विकास के सच्चे पैरोकार थे चौधरी चरण सिंह, पढ़िए उनके बारे में अनसुने किस्से
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस के साथ एसओजी, फिंगर एक्सर्ट टीम और सर्विलांस टीम घटना की जांच पड़ताल में जुटी है। शोरूम संचालक अग्निवेश वशिष्ठ की तरफ से कोतवाली में घटना की तहरीर दी गई है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें