कैराना में कलस्यान चौपाल पर नेशनल कबड्डी व एथलेटिक्स प्रतियोगिता के विजेता खिलाडी
- फोटो : SHAMLI
कैराना। राजस्थान के जैसलमेर इंदौर स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय कबड्डी एथलेटिक्स नेशनल प्रतियोगिता में यूपी टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कबड्डी में एथलेटिक्स प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर वापस लौटी यूपी टीम का कलस्यान चौपाल पर ग्रामीणों व युवाओं ने स्वागत किया।
पानीपत-खटीमा राजमार्ग स्थित कलस्यान चौपाल पर कबड्डी एवं एथलेटिक्स प्रतियोगिता के खिलाड़ियों का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। बताया गया कि 23 नवंबर से 25 नवंबर तक राजस्थान के जैसलमेर स्थित इंदौर स्टेडियम में नेशनल कबड्डी व एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता में करीब 10 राज्यों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें सब जूनियर, जूनियर व सीनियर टीम के खिलाड़ियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। यूपी की सब जूनियर कबड्डी की टीम में आकाश व हिमांशु निवासी गांव इस्सोपुर टील, जूनियर कबड्डी की टीम में ईस्सोपुर टील निवासी विक्रांत, विशाल, सागर, अभिषेक, गौरव, सन्नी व गांव डुंडूखेड़ा निवासी सचिन तथा सीनियर कबड्डी की टीम में डुंडूखेड़ा निवासी रवि शर्मा व इस्सोपुर टील निवासी रोहित चौहान ने प्रतिभाग किया। इसके अलावा एथलेटिक्स की टीम में गौतम कश्यप निवासी गांव मामोर, शुभम कुशवाह व अहसान निवासी बंतीखेड़ा ने प्रतिभाग किया।
यूथ गेम एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के सचिव मोहित चौहान ने बताया कि पूरे उत्तर प्रदेश से कबड्डी व एथलेटिक्स के खिलाड़ियों को चुनकर यूपी की टीम में शामिल किया गया था। यूपी व हरियाणा राज्य की सब जूनियर की टीमो के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें यूपी की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सीनियर व जूनियर का मुकाबला यूपी और दिल्ली के बीच हुआ। जिसमें यूपी की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा 100 मीटर की दौड़ में गौतम कश्यप व शुभम कुशवाह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तो अहसान ने 800 मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
यूपी की टीम द्वारा कबड्डी व एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दौरान प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल जीता हैं। कुछ खिलाड़ियों का इंटरनेशनल खेलों के लिए सेलेक्शन भी हुआ हैं। इसके अलावा खिलाड़ियों का गांव डुंडूखेड़ा व इस्सोपुर टील में भी ग्रामीणों ने स्वागत किया। इस दौरान पप्पू प्रधान, लोकेश उर्फ योगी, वेदपाल चौहान, विजयपाल मनजीत व रोहित आदि मौजूद रहे।