ज्वेलर्स श्रेय ने कहा कि तुर्कीये ज्वेलरी अपनी बारीकी और खूबसूरती के लिए पसंद की जाती थी, लेकिन अब वह केवल भारत में ही बनी 20 कैरेट वाली ज्वैलरी बेचेंगे। उनके अंदर देशभक्ति की भावना उजागर है। अब उन्होंने तुर्कीये डिजाइनों से दूरी बना ली है।
सोनी ने कहा कि अगर भारत-पाक युद्ध में कोई दूसरा देश पाकिस्तान का साथ देता है तो वह उस देश के सामान का कड़ा विरोध करेंगी। वह दुकान पर ज्वैलरी खरीदने आई थीं, तुर्कीये की नहीं, भारतीय डिजाइन वाली ज्वैलरी खरीदी है।
गांव कुड़ाना निवासी सलोनी ने कहा कि तुर्कीये में बनी ज्वलैरी 18 कैरेट व 22 कैरेट की बनी होती है, अगर सराफा व्यापारी विरोध में हैं तो हम क्यूं पीछे रहें। उसने तुर्कीये में बनी ज्वैलरी को नकारते हुए भारत में निर्मित 20 कैरेट के इयररिंग खरीदे हैं।
पाकिस्तान समर्थक तुर्कीये समेत दो देशों से व्यापार बंद करने निर्णय
कनफेडरेशन ऑफ इंडिया ट्रेडर्स ने व्यापारियों ने दिल्ली में बैठक कर पाकिस्तान का समर्थन करने वाले तुर्कीये व अजरबैजान देशों से व्यापार बंद करने का लिया निर्णय लिया है।
दिल्ली में व्यापारियों की बैठक से लौटकर कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन घनश्याम दास गर्ग ने बताया कि तुर्कीये और अजरबैजान ने पाकिस्तान का समर्थन किया। इसके विरोध में कनफेडरेशन ऑल इंडिया ट्रेडर्स ने देश भर के सभी राज्यों के व्यापारियों की दिल्ली में बैठक आयोजित कर दोनों देशों के साथ सभी प्रकार के व्यापार और आयात-निर्यात न करने का निर्णय लिया है।
बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की उपस्थिति में राष्ट्रीय अध्यक्ष बीसी भारतीया व महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने देश के सभी राज्यों से आए 125 व्यापारी प्रतिनिधियों के साथ संकल्प लेते हुए निर्णय लिया कि भारत का कोई भी व्यापारी इन दोनों देशों के साथ किसी भी प्रकार का लेनदेन नहीं करेगा। फिल्म उद्योग भी इन दोनों देशों में जाकर किसी भी प्रकार की शूटिंग नहीं करेगा।
यदि किसी फिल्म में इन देशों की शूटिंग होती पाई गई तो उस फिल्म का देश के व्यापारी एवं नागरिक पूर्णतः बहिष्कार करेंगे। पूरे प्रदेश में भ्रमण कर व्यापारियों को जागरूक किया जाएगा। बैठक में शामली से विजय गर्ग पूर्व आईजी और अमित जैन मौजूद रहे।