फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुग्ध उत्पादन प्रतियोगिता: गाय ‘सुनहरी’ का कमाल, 23.186 लीटर दूध देकर प्रदेश में प्रथम, देश में दूसरा स्थान

Thu, 09 Apr 2026 09:50 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

शामली के कांधला के पशुपालक कुशांक चौहान की हरियाणा नस्ल की गाय ‘सुनहरी’ ने 24 घंटे में 23.186 लीटर दूध देकर प्रदेश में पहला और देश में दूसरा स्थान हासिल किया।

विज्ञापन
पुरस्कार के साथ किसान व अन्य ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली जिले के कांधला कस्बे के युवा पशुपालक कुशांक चौहान की हरियाणा नस्ल की गाय ‘सुनहरी’ ने दूध उत्पादन में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। सुनहरी ने 24 घंटे में 23.186 लीटर दूध देकर प्रदेश में पहला और देश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।

विज्ञापन


यह उपलब्धि बीआईएफए संस्था द्वारा आयोजित ऑनलाइन पशु प्रतियोगिता में हासिल हुई। प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों के पशुपालकों ने हिस्सा लिया था, जिसमें सुनहरी का दूध उत्पादन सबसे अधिक रहा और उसने प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया।

कुशांक चौहान ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2024 में राजस्थान के चारू क्षेत्र से इस गाय को खरीदा था। उस समय गाय लगभग 19 लीटर दूध देती थी। उन्होंने बताया कि उचित देखभाल, संतुलित आहार और बेहतर प्रबंधन के कारण सुनहरी के दूध उत्पादन में लगातार वृद्धि हुई और अब उसने 24 घंटे में 23.186 लीटर दूध देने का रिकॉर्ड बनाया है।

यह भी पढ़ें: तलाक का जश्न: मेजर पति सदमे में, पत्नी बोली-सात साल प्रताड़ना झेली-दर्द सहा, अब खुद के लिए जीने का फैसला

विज्ञापन

गाय ने दूध उत्पादन में पाया पहला स्थान - फोटो : AI

उन्होंने बताया कि गाय अब तक तीन बछियों को जन्म दे चुकी है। कान्हा फार्म्स के फेसबुक पेज पर सुनहरी की छह बार लाइव दुग्ध निकासी कराई गई, जिसमें दूध का वजन सार्वजनिक रूप से मापा गया और 23.186 लीटर उत्पादन की पुष्टि की गई।

इस उपलब्धि पर बीआईएफए संस्था की ओर से कुशांक चौहान को 11 हजार रुपये नकद पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने भी उन्हें 21 हजार रुपये नकद देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें