फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: 13 वर्षीय किशोरी की शादी से पहले छापा, टीम ने रुकवाई रस्म, 10 अप्रैल को आनी थी बारात

Thu, 09 Apr 2026 09:48 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

शामली के झिंझाना कस्बे में 13 वर्षीय किशोरी की शादी होने से पहले कार्रवाई कर इसे रुकवा दिया गया। अधिकारियों ने किशोरी को संरक्षण में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन
मौके पर पहुंची चाइल्ड हेल्पलाइन टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली के झिंझाना कस्बे के मोहल्ला सलारा में 13 वर्षीय किशोरी की होने वाली शादी को अधिकारियों की टीम ने कार्रवाई करते हुए रुकवा दिया। किशोरी की बारात 10 अप्रैल को शामली से आने वाली थी।
विज्ञापन


वन स्टॉप सेंटर प्रभारी गजाला त्यागी और चाइल्ड हेल्पलाइन प्रभारी अजरा खान ने बताया कि बृहस्पतिवार को सूचना मिली थी कि एक नाबालिग किशोरी की शादी कराई जा रही है। सूचना मिलने पर टीम तुरंत मौके पर पहुंची और किशोरी के परिजनों से उम्र संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा, लेकिन परिजन कोई प्रमाण नहीं दिखा सके।

यह भी पढ़ें:  तलाक का जश्न: मेजर पति सदमे में, पत्नी बोली-सात साल प्रताड़ना झेली-दर्द सहा, अब खुद के लिए जीने का फैसला
विज्ञापन

 
विज्ञापन

इसके बाद टीम किशोरी को अपने संरक्षण में लेकर अपने साथ ले गई। किशोरी के माता-पिता का कहना है कि उनकी बेटी बालिग है। उन्होंने मेडिकल परीक्षण कराने की मांग करते हुए बताया कि किशोरी कभी स्कूल नहीं गई, इसलिए उसके पास उम्र से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं है।

अधिकारियों के अनुसार, किशोरी की उम्र लगभग 13 वर्ष बताई जा रही है। उसे बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा, जिसके बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नाबालिग की शादी कराना कानूनन अपराध है। ऐसा करने पर परिजनों के खिलाफ सजा और जुर्माने का प्रावधान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें