फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारपाई पर मिली चिट्ठी से हड़कंप: लिखी थी ऐसी बात..., पढ़ते ही दहशत में आ गए परिजन, जानें क्या है पूरा मामला

Thu, 20 Jun 2024 05:30 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

उत्तर प्रदेश के शामली में सिंचाई विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी के भाई के घर चारपाई पर मिली चिट्ठी से परिजनों में दहशत फैल गई।पूर्व कर्मचारी और उसके परिजन चिट्ठी को लेकर सीधा पुलिस के पास पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पढ़ें आखिर क्या है मामला।
विज्ञापन
police crime - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव बहावड़ी में सिंचाई विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी जगबीर सिंह के नाम से उसके भाई के घर में चारपाई पर 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगने की धमकी भरी चिट्ठी मिली है। चिट्ठी में एक जुलाई तक रंगदारी न देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है। सेवानिवृत्त कर्मचारी का एक पुत्र विनीत मलिक उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही है और वर्तमान में जिला मेरठ के मवाना थाने पर तैनात है। सिपाही की तरफ से शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


गांव बहावड़ी निवासी सिंचाई विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी जगबीर सिंह के घर के बराबर में उनके भाई वीर सिंह का मकान है। दो दिन पहले मंगलवार की शाम को वीर सिंह के घर में मुख्य दरवाजे के पास चारपाई पर एक बंद लिफाफा मिला। खेत से लौटे वीर सिंह ने लिफाफा खोला तो उसे पढ़कर होश उड़ गए।

यह भी पढ़ें: देवर-भाभी की प्रेम कहानी का अंत: महिला ने की थी लव मैरिज... दो बेटों को दिया जन्म, फिर कहानी में आया डेविड

विज्ञापन

लिफाफे में सफेद रंग के कागज पर हिंदी में कंप्यूटर पर टाइप हुई चिट्टी जगबीर सिंह से नाम से थी। चिट्ठी में जगबीर सिंह से 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगते हुए एक जुलाई तक रकम का इंतजाम करने को कहा है।

चिट्ठी में धमकी दी गई कि अगर पैसों का इंतजाम नहीं किया या ना देने की इच्छा जताई या आनाकानी की तो उसके तीनों पौते (पौत्रों) व दोनों बेटों को खत्म कर देंगे। एक पौते की कीमत पांच लाख रुपये बताते हुए लिखा है कि फैसला उसके दोनों लड़कों के हाथ में है। एक जुलाई तक 15 लाख रुपये नहीं दिए तो उसके घर में कहर मचा देंगे। धमकी दी गई कि अगर उसके पुलिसिया बेटे ने या उसने कानूनी कार्रवाई की तो उसके तीनो पौते को खत्म कर देंगे।

चिट्ठी - फोटो : अमर उजाला
चिट्ठी देने वाले ने अपना नाम नहीं लिखा है। धमकी भरी चिट्ठी मिलने से परिवार में दहशत बनी है। जगबीर सिंह का एक पुत्र विनीत मलिक उप्र पुलिस में सिपाही है और वर्तमान में जिला मेरठ के मवाना थाने में तैनात है। सिपाही की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार के घर पर सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात की गई है।

यह भी पढ़ें: भाजपा में गुटबाजी से हाईकमान नाराज: हार-जीत के कम अंतर को लेकर की जा रही समीक्षा, संगठन में फेरबदल तय
विज्ञापन

चिट्ठी डालने वाले को है पूरे परिवार की जानकारी
रंगदारी की चिट्ठी डालने वाले को सेवानिवृत्त कर्मचारी के पूरे परिवार के बारे में जानकारी है। उसने चिट्ठी में उसके बेटे व पौते के बारे में भी जिक्र किया है। जगबीर सिंह को सिंचाई विभाग का सेवानिवृत्त कर्मचारी लिखा है। गांव में जिस तरह से चिट्ठी चारपाई पर मिली है, उसे लेकर ग्रामीण भी हैरान हैं।

उधर, रंगदारी मांगने वाला शातिर है। एक तो उसने चिट्ठी में अपना नाम नहीं लिखा। दूसरा चिट्ठी हाथ से न लिखकर किसी कंप्यूटर पर टाइप कर उसका प्रिंट निकलवाया गया। इसके साथ ही लिखा है कि रकम कब कहां पहुंचानी है, वह बात में बताया जाएगा।
 
गांव बहावड़ी में रंगदारी की चिट्ठी मिलने का मामला जानकारी में आया है। इस घटना में थाना पुलिस के साथ एसओजी व सर्विलांस समेत कई टीमें लगाई गईं हैं। -अभिषेक, पुलिस अधीक्षक। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें