अब यूपी रोडवेज की बसें राजस्थान के अजमेर, पुष्कर, महावीर जी, जयपुर एवं श्रीबालाजी धाम समेत 12 शहरों के लिए दौड़ेगी। इसके लिए यूपी रोडवेज के आला अफसरों की ओर से परमिट और रोड टैक्स जमा करने की सभी औपचारिकता पूरी कर ली गई है। सहारनपुर मंडल के जिलों सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर के यात्रियों को इसका फायदा होगा।
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने पिछले साल हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, हिमाचल राज्यों में यूपी रोडवेज बसों के संचालन के लिए चंडीगढ़ में दो चक्रों स्थानीय आला अफसरों से वार्ता के लिए मसौदा तैयार किया गया था। मगर, वार्ता के बाद कोई हल नहीं निकला था। इसी क्रम में प्रदेश के परिवहन निगम के स्वतंत्र प्रभार मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और राजस्थान सरकार के परिवहन मंत्री के बीच लखनऊ में हुई बैठक में दोनों राज्यों के बीच रोडवेज बसों के संचालन में समझौता हुआ था। यूपी की ओर से रोडवेज बसों के संचालन के लिए अनुबंध हो जाने के परमिट जारी करने की औपचारिकता पूरी कर गई है। इसके साथ ही सहारनपुर परिक्षेत्र की ओर से राजस्थान के शहरों के लिए 25 रोडवेज बसों के परमिट और रोड टैक्स जमा करने की सभी औपचारिकता बृहस्पतिवार को पूरी कर ली गई है।
राजस्थान के जयपुर और अजमेर के दौरे पर गए सहारनपुर परिक्षेत्र के एआरएम यजुवेंद्र ने बताया कि यूपी रोडवेज बसो के संचालन के लिए अजमेर, पुष्कर, वनस्थली, हनुमानगढ़, जयपुर, अलवर, महावीर जी, भरतपुर के लिए 25 रोडवेज बसों परमिट प्राप्त कर लिए गए है। इन शहरों के लिए रोड टैक्स जमा करके रोडवेज बसो के संचालन के समय सारिणी लिए जाने की सभी औपचारिकता पूरी कर ली हैं। उनका कहना कि सहारनपुुर से राजस्थान के शहरों के लिए 12 हजार 400 रुपये प्रति रोडवेज बस का टैक्स जमा किया गया है। जिनमें अलवर तक एक लाख 45 हजार 700 रुपये की धनराशि जमा की गई है। सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली से राजस्थान के शहरों के यूपी रोडवेज की बसों का जल्द संचालन होगा। वेस्ट यूपी के यात्रियों को रोडवेज बसो में जयपुर, श्रीबालाजी धाम, मां शाकंभरी देवी से भरतपुर, महावीर जी, पुष्कर, अजमेर जाने का मौका मिल जाएगा।
शहर परमिट
सहारनपुर, शामली, पानीपत, हिसार से हनुमान गढ़ तक 2
मुजफ्फरनगर से अलवर 2
मुजफ्फरनगर से पुष्कर 2
मुजफ्फरनगर से महावीर जी 2
सहारनपुुर से महावीर जी 2
सहारनपुर से जयपुर 2
सहारनपुर - श्रीबालाजी धाम 2
सहारनपुर- शामली, जयपुर 2
मां शाकुंभरी देवी, मेरठ- भरतपुर - 2
सहारनपुर से वनस्थली 2