फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: शामली में पहली बार होगी यूपी पुलिस जोनल क्रिकेट प्रतियोगिता

Thu, 07 Nov 2024 12:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शामली में पहली बार यूपी पुलिस की जोनल क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन होने जा रहा है। जिसकी तैयारी में सभी जनपदों की टीम जुटी हुई है। हाल में शामली की टीम भी हर दिन नहर पटरी एकेडमी में मैच खेलकर तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

यूपी पुलिस शामली टीम के कैप्टन तनु काकरान व बागपत पुलिस क्रिकेट टीम के खिलाड़ी रामेंद्र आजाद ने बताया कि इस बार मेरठ जोन की क्रिकेट चैंपियनशिप की मेजबानी शामली में होगी। उन्होंने बताया कि अधिकारी इसकी घोषणा कर चुके हैं, बस जल्द ही प्रतियोगिता की तिथि व स्थान तय किया जाना है। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में मेरठ जोन के सात जनपद व गाजियाबाद और नोएडा कमिश्नरी की टीम प्रतिभाग कर दम दिखाएंगी।
पिछले वर्ष यह प्रतियोगिता मुजफ्फरनगर में आयोजित कराई गई थी। शामली जनपद बनने के बाद शामली को यह पहला मौका मिल रहा है। सभी टीमें आए दिन अलग-अलग जनपदों में मैच खेलते हुए प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे हुए हैं। प्रतियोगिता नवंबर माह के अंतिम सप्ताह में होनी संभावित है।3
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें