महिला ने दर्ज कराया था नाहिद सहित दो के खिलाफ मामला
झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव खेड़ी खुशनाम निवासी शाहजहां ने 26 सितंबर 2019 को सपा विधायक नाहिद हसन व गांव भूरा निवासी एक युवक के विरुद्ध अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कराया था। 15 जनवरी 2022 में विधानसभा चुनाव के दौरान पुलिस ने नाहिद हसन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। एमपी एमएलए कोर्ट में जमानत खारिज होने के बाद हाईकोर्ट में जमानत के लिए याचिका दायर की थी, जिसे हाईकोर्ट ने सात जुलाई 2022 को खारिज कर दिया था। इस दौरान शासन के निर्देश पर 28 सितंबर 2022 को विधायक नाहिद हसन को चित्रकूट जेल भेज दिया था।
यह भी पढ़ें: आंखों देखा मंजर: जिंदगी बची तो छलक पड़े आंसू, बोले- सामने थी मौत, कभी भूल नहीं पाएंगे ये हादसा, देखें तस्वीरें
गैंगस्टर मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई एक को
फरवरी 2021 में पुलिस ने नाहिद हसन व उनकी मां तबस्सुम बेगम सहित 40 के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में दायर जमानत याचिका पर एक नवंबर को हाईकोर्ट में सुनवाई होगी।