फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: जाम के झाम में दिनभर जूझते रहे शहर के लोग, ट्रक पलटने से बचा

Wed, 19 Oct 2022 01:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, शामली

सार

शामली में मंगलवार दाेपहर को भयानक जाम लग गया। जाम से लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। वहीं एक माल से भरा ट्रक भी पलटने से बचा। पुलिस ने जैसे-तैसे करके घंटों बाद जाम खुलवाया।
विज्ञापन
शामली में मेरठ-करनाल मार्ग स्थित रेलवे फाटक पर जाम में फंसे वाहन। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली शहर के लोग मंगलवार दोपहर जाम के झाम से घंटों तक जूझते रहे। मेरठ-करनाल हाईवे पर ट्रक पलटने से बचा। जबकि धीमानपुरा रेलवे फाटक काफी देर तक बंद रहा। जाम में फंसे लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। यातायात पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर जाम खुलवाया।

 

शामली में एमएसके रोड पर जाम में फंसे वाहन।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन

मेरठ-करनाल हाईवे पर एक माल लदा ओवरलोड ट्रक तिरछा हो गया। जिसके चलते चालक ने ट्रक बीच सड़क में रोक दिया। इससे जाम की स्थिति बन गई। इसके अलावा धीमानपुरा फाटक से दोपहर करीब एक बजे ट्रेन गुजरने के बाद ट्रैक पैकिंग मशीन की सहायता से मेंटीनेंस कार्य किया गया।

यह भी पढ़ें: Deepawali 2022: छह दिन छह योग, खरीदारी के लिए सभी शुभकारी
विज्ञापन


इस बीच सहारनपुर की ओर माल गाड़ी भी गुजरी। जिसके चलते एमएसके रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब आधा घंटे बाद फाटक खुला। इसके बाद भी घंटों तक जाम की स्थिति बनी रही। 

विज्ञापन

शामली में एमएसके रोड पर जाम में फंसे वाहन।- फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें