फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पत्नी छोड़कर गई मायके, गुस्से में टावर की चोटी पर चढ़ गया पति, जानें क्या है माजरा

Tue, 25 May 2021 12:17 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

पत्नी के घर छोड़कर जाने पर पति गुस्से में टावर की आखिरी चोटी पर चढ़ गया। इससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। इसके बाद लोगों ने पुलिस को बुला लिया। जानिए आखिर माजरा क्या है। 
विज्ञापन
युवक टावर की आखिरी चोटी पर चढ़ गया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली जनपद के थानाभवन क्षेत्र में घरेलू विवाद में पत्नी के मायके चले जाने से परेशान युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। उधर, जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।

विज्ञापन


मामला शामली के थानाभवन कस्बे के मोहल्ला शहविलायत का है। बताया जा रहा है कि दो दिन पूर्व गय्यूर व उसकी पत्नी का किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। पत्नी उससे लड़कर अपने परिजनों के साथ चली गई। वहीं मंगलवार सुबह करीब नौ बजे गय्यूर घर के पास में ही लगे टावर के आखिरी छोर पर चढ़ गया। पड़ोसियों ने करीब साढ़े 10 बजे पुलिस की मदद से युवक को टावर से उतारकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें