फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मूक-बधिर मासूम से दुष्कर्म के आरोपी को आजीवन कारावास, आरोपी ने रेलवे प्लेटफार्म पर दिया था वारदात को अंजाम

Sun, 31 Oct 2021 12:10 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, शामली

सार

सहारनपुर में पांच साल की बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म की घटना के मामले में अदालत ने आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने चार महीने के भीतर ही यह सजा सुनाई है।
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद में चार माह पूर्व रामपुर मनिहारन रेलवे प्लेटफार्म पर पांच वर्षीय मूक-बधिर मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को दोष सिद्ध पाए जाने पर शामली जनपद के कैराना में अपर जिला एंव सत्र न्यायाधीश (विशेष पोक्सो न्यायालय) मुमताज अली ने आजीवन कठोर करावास व 50 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड की आधी राशि पीड़िता को दी जाएगी।

विज्ञापन


विशेष लोक अभियोजन पॉक्सो पुष्पेंद्र मलिक ने बताया कि 15 जून को सहारनपुर जिले के रामपुर मनिहारन रेलवे प्लेटफार्म पर मूक-बधिर महिला की पांच वर्षीय मूक-बधिर बच्ची के साथ साबिर निवासी रामपुर मनिहारन ने दुराचार किया था। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। रेलवे प्लेटफार्म पर चाय की दुकान करने वाले की तहरीर पर शामली जीआरपी थाने में दुराचार की धारा में मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिस पर रेलवे पुलिस ने मुजरिम साबिर को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश कर दिया था। 

यह भी पढ़ें: बेटी की हत्या से बिखर गया परिवार: बूढ़े माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल, बोले- अब किसके सहारे जिएंगे हम
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं घटना के छह दिन बाद ही रेलवे पुलिस ने अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी थी। विशेष लोक अभियोजन पॉक्सो ओमप्रकाश कौशिक ने बताया कि अभियोजन पक्ष की और से नौ गवाह पेश किए गए। शनिवार को दोनों पक्षों की दलील सुनने व पत्रावलियों को अवलोकन करने के बाद अपर जिला एंव सत्र न्यायाधीश (विशेष पोक्सो न्यायालय) मुमताज अली ने मुजरिम साबिर को दुराचार की धारा 376 में आजीवन करावास व 5/6 पोक्सो में भी आजीवन करावास और 50 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। दोनों सजा साथ-साथ चलेंगी।

यह भी पढ़ें: यूपी में रिश्वतखोरी के बड़े मामले: रंगेहाथ दबोचा गया ये अफसर, जांच में खुले बड़े राज, सच जानकर अफसर भी हैरान

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें