फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: शामली के 53 गांव मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की सीमा में होंगे शामिल, मीरापुर चुनाव बाद होगा ये काम...

Sun, 17 Nov 2024 06:14 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

उपाध्यक्ष कविता मीणा ने बताया कि उप चुनाव के बाद मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की शामली जिले की सीमा विस्तार की अधिसूचना लखनऊ से जारी होने की संभावना है।  
विज्ञापन
शामली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मीरापुर विधानसभा उपचुनाव के बाद मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की शामली जिले की सीमा विस्तार की अधिसूचना उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ से जारी होने की संभावना है। प्राधिकरण में जिले के 53 गांव शामिल होंगे।
विज्ञापन

शामली नगर पालिका परिषद की सीमा खत्म होने के बाद मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण और प्राधिकरण की सीमा खत्म होने के बाद जिला पंचायत की सीमा शुरू होती है। मुजफ्फरनगर रोड पर कुडाना मोड़, भैसवाल रोड पर शामली मंडी, करनाल रोड पर आरके पीजी कालेज, दिल्ली रोड पर देशभक्त इंटर कालेज, पानीपत रोड पर गुलजारी वाला मंदिर, मेरठ रोड पर शामली रेलपार बाईपास पर नगरपालिका की सीमा खत्म होकर मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की सीमा शुरू हो रही है। 

प्राधिकरण की सीमा जिला मुख्यालय पर मेरठ- करनाल, दिल्ली-शामली सहारनपुर, पानीपत खटीमा हाईवे के बाईपास तक आबादी के रूप में पहुंच गई है। डेढ़ साल पहले प्राधिकरण की सीमा विस्तार का प्रस्ताव उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ को भेजा गया था। प्रस्ताव में कैराना, शामली और ऊन तहसील के 53 गांवों और सभी बाईपास को शामिल किया गया है। शासन की ओर से प्रस्ताव में शामिल किए गए 53 गांवों और तहसील, बाईपास के नामों के शुद्धीकरण का सत्यापन तीनों तहसील के एसडीएम से कराकर एक साल पहले रिपोर्ट शासन को जा चुकी है।
 
विज्ञापन

तीन दिन पहले लखनऊ में विकास प्राधिकरण के प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में सचिव और उपाध्यक्षों की मासिक बैठक हुई। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष कविता मीणा ने बताया कि मीरापुर विधानसभा उप चुनाव के बाद मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की शामली जिले की सीमा विस्तार की अधिसूचना उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ से जारी होने की संभावना है।  मीरापुर विधानसभा का मतदान 20 नवंबर को होगा। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद चुनाव आचार संहिता खत्म होगी। इसके बाद नए कार्य शुरू होंगे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें