फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनशन को उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने दिया समर्थन

विज्ञापन
शामली सुभाष चौक पर धरने पर बैठे वरिष्ट नागरिको के धरने पर बोलते व्यपारी नेता अंकित गोयल - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति के बैनर तले पेंशन में वृद्धि की मांग को लेकर चल रहा बुजुर्गों का क्रमिक अनशन तीसरे दिन भी जारी रहा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने भी धरना स्थल पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया।
विज्ञापन

सुभाष चौक पर वृद्धों, विधवाओं व दिव्यांगजनों की पेंशन में बढ़ोतरी की मांग को लेकर बुधवार से वरिष्ठ नागरिक क्रमिक अनशन पर बैठे थे। शुक्रवार को क्रमिक अनशन पर पदम सिंह पांचाल, जियालाल, रमेशचंद विश्वकर्मा, चमनलाल अरोरा, मेहरबान, वीरेंद्र कुमार, रामदेव शर्मा, पवन शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा बैठे। उन्होंने हरियाणा और दिल्ली की तर्ज पर प्रदेश में भी पेंशन बढ़ाकर 3000 रुपये प्रतिमाह किए जाने की मांग की। मांगें पूरी न होने पर भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी। शाम को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के उपाध्यक्ष अंकित गोयल और अनुराग जैन मौके पर पहुंचे। उन्होंने समिति के पदाधिकारियों को समर्थन की घोषणा की।
अध्यक्षता हरपाल सिंह बावरा ने और संयोजक महिपाल शर्मा रहे। मौके पर श्रीपाल गोयल, अशोक वशिष्ठ, हंसराज त्यागी, सोहन बीरी, सुरेंद्र सरोहा, राजपाल पांचाल, विश्वनाथ शास्त्री, निरंजन सिंह, साजिद, सरदार राजेंद्र पाल सिंह, नरेंद्र सिंह, सुभाष चंद्र, गिरधारी सिंह, महिपाल सिंह नैन, सुरेश चंद, प्रेमचंद्र मित्तल, लक्ष्मीकांत पाराशर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें