पीड़ित की चीख-पुकार सुनकर आस पास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने डायल 112 को घटना की सूचना देकर मौके पर बुला लिया। पुलिस ने घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र में भर्ती कराया। लेकिन डॉक्टर ने जांच के दौरान घायल व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
घटना के संबंध में मृतक के भाई तेजपाल ने सगे भाई सुमित और मोनू दोनों निवासी भारसी पर जगत सिंह की हत्या करने का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी।
थाना प्रभारी समयपाल अत्री का कहना है कि घटना के संबंध मे पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। तीनों ने एक साथ बैठकर शराब पी थी, इसी दौरान कहासुनी हो गई, जिसके चलते पास बैठे दोनो व्यक्तियों ने जगत सिंह के साथ मारपीट कर दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।