फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी 100 के लिए ट्रेनिंग पूरी

Fri, 25 Nov 2016 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली पुलिस लाइन में कार्यक्रम में मौजूद पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली में यूपी 100 के लिए जनपद में दी जा रही पुलिसकर्मियों की ट्रेनिंग बृहस्पतिवार को पूरी हो गई। इस अवसर पर पुलिसकर्मियों को प्रमाण पत्र तथा प्रशस्ति पत्र दिए गए।
विज्ञापन


सूबे में पंद्रह मिनट के अंदर घटनास्थल पर पुलिस भेजे जाने की योजना यूपी 100 की तैयारियां शामली में जोरों पर चल रही है। इसके चलते शामली में 58 पुलिस कर्मियों को लाइन में ट्रेनिंग दी जा रही थी। बृहस्पतिवार को ट्रेनिंग का समापन हो गया।

इस अवसर पर एएसपी अनिल कुमार झा ने बताया कि घटनास्थल पर पुलिस अब पंद्रह मिनट में पहुंच जाया करेगी। उन्होंने कहा कि एक गाड़ी पर दरोगा   सहित तीन पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। उन्होंने यूपी 100 की ट्रेनिंग लेने वाले पुलिस कर्मियों को प्रमाण पत्र तथा प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सीओ  सिटी निशांक शर्मा, सीओ कुलदीप कुकरेती आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें