फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: शामली में युवक की हत्या कर शव घर के बाहर फेंका, परिजनों में मचा कोहराम

Sun, 17 Jan 2021 01:25 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
murder in shamli - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के शामली में दो दिन से लापता युवक का शव घर के बाहर पड़ा मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पाुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के गांव गोहरनी निवासी 35 वर्षीय तेजवीर उर्फ तेजू दो दिन से लापता था। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। रविवार सुबह परिजन सो कर उठे तो उसका शव घर के बाहर पड़ा था। मृतक के सिर व शरीर के अन्य हिस्सों पर धारदार हथियार से वार किए गए हैं। 

यह भी पढ़ें: यूपी: डबल मर्डर से दहला बिजनौर, पत्नी से विवाद के बाद दामाद ने की सास-ससुर की हत्या, साढू घायल
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार युवक के गले पर रस्सी से गला घोंटे जाने के निशान भी मिले हैं। ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। 
उधर, ग्रामीणों ने आदर्श मंडी थाने में हत्या का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा कर दिया। रविवार सुबह परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


बताया गया कि मृतक तेजू के तीन बच्चे हैं। वह खेती और मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पालता था। मृतक की पत्नी पिंकी ने बताया कि तेजवीर शुक्रवार शाम तीन बजे खेत पर जाने के लिए कहकर गया था। काफी तलाश करने के बाद भी उसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चल सका था। सुबह शव घर के बाहर पड़ा मिला।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें