फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शामली में पूर्वी यमुना नहर से मिला हरियाणा के लापता युवक का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

Thu, 07 Sep 2023 08:41 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली

सार

Shamli News : हरियाणा के लापता युवक का शव शामली में पूर्वी यमुना नहर से मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का राज खुलेगा।
विज्ञापन
नहर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के जिला हिसार से पांच दिन पहले संदिग्ध हालात में लापता हुए युवक का शव शामली में पूर्वी यमुना नहर से बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की तरफ से गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।

बृहस्पतिवार को आदर्श मंडी थाना पुलिस को सूचना मिली कि गांव मुंडेट के निकट पूर्वी यमुना नहर में युवक का शव झाड़ियों में फंसा हुआ है। शव नहर में भैंसवाल की तरफ से बहकर आया था। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाया। शव की पहचान मनोज कुमार उर्फ मौजी (40) पुत्र सूरजमल निवासी गांव खांडाखेड़ी थाना नारनौंद जिला हिसार हरियाणा के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

उधर, सूचना पर मृतक के परिजन भी शामली पहुंच गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मनोज के लापता होने की गुमशुदगी थाना नारनौंद में परिजनों ने दर्ज कराई थी। मृतक दो सितंबर की दोपहर घर से यह कहकर गया था कि वह हरियाणा के गोहाना और पानीपत में जा रहा है। उसका वहां के लोगों से पैसे का लेनदेन है।

यह भी पढ़ें: गजब!:  जिला न्यायाधीश का लिपिक खुद बन बैठा जज, थाने में रखी 535 पत्रावलियों में की हेराफेरी, ऐसे हुआ खुलासा
विज्ञापन

इसके बाद उसी दिन शाम को सात बजे उसका मोबाइल बंद हो गया, तब से उसका मोबाइल बंद चल रहा था। एसपी अभिषेक ने बताया कि हरियाणा थाना पुलिस को युवक का शव बरामद होने की जानकारी दे दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: UP: पत्नी के अवैध संबंधों का पता चलने पर भड़का पति, प्रेमी समेत दो युवकों को पीटा, दोनों को गंगनहर में फेंका
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें