फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

र्निविवाद विरासत अभियान सोमवार से होगा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। तहसील के सभी गांवों में निर्विवाद विरासत अभियान की शुरूआत सोमवार से की जाएगी। जिसमें ग्रामीणों की जमीनों की विरासत घोषित की जाएगी। जिनके नाम विरासत में दर्ज नहीं हुए उनके ऑनलाइन आवेदन कराए जाएंगे।
विज्ञापन

एसडीएम संदीप कुमार ने बताया कि तहसील स्तर पर हलका लेखपालों व कानूनगो की टीमों का गठन किया जाएगा। ये टीमें सोमवार से अपने क्षेत्रों के गांवों में जाकर निर्विवाद विरासत अभियान की शुरूआत करेगी। जिसमें हलका लेखपाल गांवों में ऐसे ग्रामीण जिनकी मृत्यु हो गई, उनकी जमीनों की विरासत की घोषणा पढ़कर सुनाएंगे। साथ ही जिनकी विरासत अभी तक राजस्व रिकार्ड में दर्ज नहीं हो सकी। ऐसे ग्रामीणों को ऑनलाइन आवेदन कराने में लेखपाल सहायता करेंगे। जिन विरासत में कोई विवाद नहीं होगा उनकी विरासत जल्द ही घोषित कर दी जाएगी। जो विरासत विवादित होगी उनका समाधान तहसीलदार कोर्ट में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें