झिंझाना के जमालपुर गांव में प्राथमिक विद्यालय के पीछे स्थित तालाब की भूमि पर चलाता बुलडोजर।
- फोटो : SHAMLI
झिंझाना। जमालपुर गांव में तालाब की भूमि पर पिछले करीब 40 वर्ष से किए गए अनधिकृत कब्जे को प्रशासन ने हटवा दिया। जिससे तालाब के ओवरफ्लो के कारण विद्यालय में पानी घुसने की समस्या का भी समाधान हो गया।
जमालपुर गांव में प्राथमिक विद्यालय के पीछे स्थित तालाब की भूमि पर एक ग्रामीण ने करीब 40 वर्ष से कब्जा कर रखा था। जिस पर फसल की बुआई कर रखी थी। शुक्रवार को तालाब की भूमि कब्जामुक्त कराने के लिए राजस्व निरीक्षक, ग्राम पंचायत सचिव, बीडीओ प्रवीण कुमार और ग्राम प्रधान बबलू आदि बुलडोजर लेकर पहुंचे।
अनधिकृत कब्जे वाली जमीन पर बुलडोजर चलाकर उसे एक कब्जा मुक्त करा लिया। बीडीओ प्रवीण कुमार ने बताया इस अनधिकृत कब्जे के कारण तालाब का पानी ओवरफ्लो हो रहा था। जिससे विद्यालय और पास के एक मकान में पानी भरने की शिकायत मिली थी।
ग्राम प्रधान बबलू ने बताया कि तालाब पर पिछले करीब 40 से कब्जा था। कई बार भूमि कब्जामुक्त कराने का प्रयास किया गया था। करीब आठ दिन पहले पुलिस ने आरोपी को समझा दिया था, इसलिए शुक्रवार को कोई विरोध नहीं हुआ।
सरकारी भूमि पर अनधिकृत निर्माण रुकवाया
जलालाबाद। क्षेत्र के गांव उमरपुर में सरकारी भूमि पर ग्रामीण अनधिकृत कब्जा कर भवन निर्माण करा रहा था। शिकायत पर एसडीम सदर ने राजस्व निरीक्षक नफीस अहमद को पैमाइश कराने के निर्देश दिए थे। शुक्रवार में राजस्व निरीक्षक के नेतृत्व में क्षेत्रीय लेखपाल अंकित सिंह, लेखपाल अंकुर कुमार मौके पर पहुंचे। राजस्व टीम ने राजस्व अभिलेख के अनुसार पैमाइश की। राजस्व निरीक्षक ने बताया कि पैमाइश में सरकारी भूमि पाई गई है। भवन निर्माण के लिए तैयार की गई चहारदीवारी गिरा दी गई है। साथ ही गुलाब सिंह पुत्र निर्मल सिंह भविष्य में निर्माण न करने की चेतावनी दी गई है।