फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: अनियंत्रित टेंपो पेड़ से टकराया, पिता की मौत, बेटा घायल

Tue, 21 May 2024 03:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
थानाभवन मार्ग पर हथछोया गाँंव में पेड़ से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त खड़ा ऑटो। संवाद
विज्ञापन
ऊन (शामली)। थानाभवन मार्ग पर हथछोया गांव में टेंपो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। जिसमें ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा मंजीत घायल हो गया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी तथा मृतक व घायल को सीएचसी भिजवाया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

पानीपत के फतेहपुरी चौक तहसील कैंप निवासी परमजीत (60) बाइक के स्क्रैप खरीदने का काम करते हैं। सोमवार दोपहर परमजीत अपने बेटे मंजीत के साथ टेंपो से थानाभवन स्क्रैप का सामान खरीदने जा रहे थे। हथछोया गांव के पास मंजीत को नींद की झपकी आने से टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। जिसमें परमजीत पेड़ और टेंपो के बीच में फंस गया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी तथा दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने परमजीत को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। बताया कि परमजीत के परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा और है। परमजीत ही परिवार का पालन पोषण कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें