शामली । बारातियों को छोड़कर शामली आ रही बस सहारनपुर मार्ग पर बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कई लोग घायल हो गए।
शुक्रवार रात करीब सात बजे थानाभवन क्षेत्र के गांव में बारातियों को छोड़कर बस चालक और उसका साथी शामली की तरफ आ रहे थे। रास्ते में उन्होंने शामली की सवारियां भी बैठाईं।
जब बस सहारनपुर मार्ग पर महरमपुर मोड़ के पास पहुंची, तो बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर बस सड़क किनारे पलट गई। हादसे में जलालाबाद निवासी अरशद, नदीम, महताब सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बस से निकालकर पास में ही निजी अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया।