फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जिला अस्पताल में अब सप्ताह के छह दिन होगी अल्ट्रासाउंड जांच

Thu, 05 Nov 2026 12:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिला संयुक्त चिकित्सालय में अब सप्ताह के छह दिन अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग ने मुजफ्फरनगर से दो सोनोलॉजिस्ट की ड्यूटी शामली जिला अस्पताल में लगाई है। इससे मरीजों को अल्ट्रासाउंड के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

चार नवंबर को जारी आदेश के अनुसार, मुजफ्फरनगर जिला महिला चिकित्सालय में तैनात डॉ. नीरज कुमार सोमवार, मंगलवार और बुधवार को शामली में जांच करेंगे। वहीं, डॉ. मनोज कुमार बृहस्पतिवार, शुक्रवार और शनिवार को मरीजों का अल्ट्रासाउंड करेंगे। दोनों चिकित्सक सप्ताह में बाकी दिनों में मुजफ्फरनगर में सेवाएं देंगे।
सीएमएस डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि जिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की नियमित तैनाती होने तक यह व्यवस्था लागू रहेगी। इससे मरीजों को सप्ताह के छह दिन अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें