फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: धुंध के बीच बढ़ा प्रदूषण, एक्यूआई 148 से बढ़कर 152 पर पहुंचा

Thu, 05 Nov 2026 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। मौसम में बदलाव के साथ शहर की हवा की गुणवत्ता भी प्रभावित हो रही है। वायु प्रदूषण का स्तर पिछले दिन के मुकाबले बढ़ गया है। बुधवार को शामली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 152 दर्ज किया गया, जबकि मंगलवार को यह 148 था। यानी एक दिन में एक्यूआई में चार अंकों की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ। दोनों क्रमश: 29 और 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए गए।
विज्ञापन

सुबह और शाम के समय मौसम में हल्की ठंडक महसूस की जा रही है, जबकि दिन में धूप निकलने से गर्माहट बनी हुई है। हवा में प्रदूषण का स्तर बढ़ने से सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। एक्यूआई 152 मध्यम श्रेणी में है। ऐसे में अस्थमा, एलर्जी और सांस के अन्य रोगियों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. सचिन ने बताया कि प्रदूषित हवा के संपर्क में आने से सांस के मरीजों को खांसी, सीने में जकड़न और सांस लेने में परेशानी हो सकती है। बुजुर्गों और बच्चों को भी सुबह-शाम प्रदूषण के अधिक संपर्क में आने से बचाना चाहिए। अस्थमा के मरीज नियमित दवाओं का सेवन करें। बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग करें। लगातार खांसी या सांस लेने में परेशानी होने पर चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्यूआई के मानक
0 से 50 : अच्छा
51 से 100 : संतोषजनक
101 से 200 : मध्यम
201 से 300 : खराब
301 से 400 : बेहद खराब
401 से 500 : गंभीर श्रेणी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें