वहीं इवानो फ्रेंक्विक्स मेडिकल यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही कैराना निवासी समीक्षा गौतम यूक्रेन छोड़कर रोमानिया की राजधानी पहुंच गई है। पिछले तीन दिनों से समीक्षा इंडिया आने वाली फ्लाइट का इंतजार कर रही है। 28 फरवरी की सुबह समीक्षा रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट में एयरपोर्ट के पास शेल्टर होम में रह रही है। समीक्षा के दो साथी नरेश और प्रिंस का नाम रोमानिया से इंडिया आने वाली एयर फोर्स फ्लाइट में आ गया है। आज रात या कल सुबह दोनों छात्र एयर फोर्स फ्लाइट द्वारा इंडिया आ जाएंगे। लेकिन उनकी बेटी अभी भी रोमानिया की राजधानी में ही है। कैराना तहसीलदार प्रियंका जयसवाल ने भी उनके घर पर आकर बेटी का हालचाल पूछा।
यह भी पढ़ें: वतन वापसी की जद्दोजहद: मानसी व श्वेता ने बयां किया नवीन की मौत के दौरान खारकीव का मंजर, दहशत के बीच आज लौटेंगे कई छात्र
कुशाग्र और जवेरिया सकुशल घर पहुंचे
यूक्रेन की इवानो नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे कुशाग्र मलिक और जवेरिया नूर अपने घर पहुंच गए। बुढ़ाना रोड निवासी कुशाग्र मलिक पुत्र प्रमोद मलिक के घर पहुंचने पर परिजनों ने राहत की सांस ली। जवेरिया पुत्री मोहम्मद शाहिद दिल्ली एयरपोर्ट से परिजनों के साथ सीधे नोएडा अपने घर चली गई। रोमानिया बॉर्डर पर भगदड़ के दौरान जवेरिया चोटिल भी हो गई थी। दोनों के सुरक्षित घर पहुंचने पर परिजन काफी खुश हैं।