फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: उदयपुर सिटी एक्सप्रेस चार घंटे लेट, शामली स्टेशन पर भटके यात्री

Tue, 16 Dec 2025 11:02 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

उदयपुर सिटी से ऋषिकेश जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन मंगलवार को शामली स्टेशन पर करीब चार घंटे की देरी से पहुंची। ट्रेन लेट होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उदयपुर शहर से चलकर ऋषिकेश जाने वाली उदयपुर सिटी एक्सप्रेस ट्रेन मंगलवार को शामली रेलवे स्टेशन पर करीब चार घंटे की देरी से पहुंची। निर्धारित समय पर ट्रेन न आने से स्टेशन पर यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा।

विज्ञापन


उदयपुर सिटी एक्सप्रेस ट्रेन सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को दिल्ली व शामली के रास्ते हरिद्वार और ऋषिकेश जाती है। मंगलवार को यह ट्रेन अपने तय समय सुबह 4:53 बजे के बजाय सुबह 8:56 बजे शामली स्टेशन पहुंची।

हरिद्वार और ऋषिकेश जाने वालों को अधिक परेशानी
ट्रेन की देरी के कारण हरिद्वार और ऋषिकेश जाने वाले यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ी। कई यात्री प्लेटफार्म पर घंटों इंतजार करते नजर आए।

रेलवे सूत्रों के अनुसार, एक्सप्रेस ट्रेन दिल्ली पहुंचने में देरी का शिकार हुई थी, जिसका सीधा असर शामली सहित आगे के स्टेशनों पर पड़ा। हालांकि यात्रियों को देरी की कोई पूर्व सूचना नहीं दी गई, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें