फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक में साइड लगने पर कार सवार दो युवकों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर एलम बाईपास के समीप बाइक में कार की साइड लगने पर कुछ लोगों ने कार सवार दो युवकों को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शनिवार शाम जनपद मुजपफरनगर के गांव राजपुर छाछपुर निवासी सद्दाम व कासिफ अपनी गाड़ी से किसी कार्य के लिए बड़ौत जा रहे थे। जब वह दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर एलम बाईपास के समीप पहुंचे पीछे से आ रही बाइक उनकी गाड़ी से टकरा गई। आरोप है कि इन लोगों ने कार के आगे बाइक को लगाकर रुकवा लिया। कार सवार दोनों युवकों के साथ गाली गलौज करते हुए नीचे खींच लिया। दोनों के साथ जमकर मारपीट की। शोर मचने पर लोग जमा हुए तो हमलावर कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों घायलों को कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार के लिए भर्ती कराया। पुलिस ने घटना की जानकारी पीड़ित के परिजनों को दी। सूचना के बाद परिवार के लोग वहां पर पहुंच गए। पीड़ितों ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें