फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, दो हुए घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसों में दो युवकों की मौत,
विज्ञापन

कांधला/चौसाना। कांधला थानाक्षेत्र में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर गांव भारसी मोड़ के निकट अचानक सामने आए गोवंश से बचते समय बाइक फिसलकर गिर गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उधर, चौसाना क्षेत्र में मिनी ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। इन हादसों में दो लोग घायल हुए हैं।
थानाक्षेत्र के गांव गंगेरू गुजरान पट्टी निवासी 25 वर्षीय सोनू गौतमबुद्ध नगर में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। शनिवार को ड्यूटी से काम खत्म करने के बाद वह बाइक से घर लौट रहा था। देर रात करीब 10 बजे जब वह कांधला थानाक्षेत्र में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर गांव भारसी मोड के निकट पहुंचा तो अचानक बाइक के सामने गोवंश आ गया। गोवंश से बचने के लिए बाइक असंतुलित होकर सड़क पर फिसल गई। हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त होने के साथ सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। तेज धमाके की आवाज सुनकर निकट होटल पर काम करने वाले लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना देकर घायल सोनू को अस्पताल ले गए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

चौसाना क्षेत्र में रविवार शाम करीब छह बजे बिडौली मार्ग पर कमालपुर गांव के निकट बिडौली की तरफ जा रहे मिनी ट्रक से बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार मोहित, निवासी गांव कम्हेडा जिला सहारनपुर की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका साथी दीपक गंभीर घायल हो गया। इसी दौरान नंगला चौक जिला करनाल हरियाणा निवासी राकेश कुमार अपनी पत्नी के साथ चौसाना आ रहा था। खस्ताहाल सड़क पर बाइक फिसलने से वह मिनी ट्रक के नीचे जा घुसी। इस हादसे में पैर की हड्डी टूटने से राकेश गंभीर घायल हो गया। हादसे के बाद चालक मिनी ट्रक समेत फरार हो गया। पुलिस ने पीछा कर मिनी ट्रक को बिडौली के निकट पकड़ लिया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
खस्ताहाल सड़क बनी हादसे का कारण
चौसाना। बिडौली-चौसाना मार्ग खस्ताहाल होने के कारण इस पर आये दिन हादसे होते रहते हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मिनी ट्रक खस्ताहाल सड़क पर गड्ढों से बचने के लिए इधर-उधर चल रहा था। इसी दौरान बाइक सवार भी गड्ढों से बचाव करते हुए जा रहे थे। इसी दौरान बाइक व मिनी ट्रक की टक्कर हो गई, जिसमें एक युवक की जान चली गई और दो घायल हो गए। विदित हो कि बिडौली-चौसाना मार्ग को बनवाने के लिये खादर क्षेत्र के ग्रामीण लगातार दो साल से मांग कर रहे हैं। सड़क पर कुछ दिन काम शुरू हुआ लेकिन उसके बाद सड़क को बदहाल हालत में छोड़ दिया। सड़क का निर्माण न होने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

एक साल पहले हुई थी सोनू की शादी
कांधला। सड़क हादसे में मारे गए गंगेरू निवासी सोनू के पिता का कुछ समय पूर्व निधन हो गया था। पिता की मौत के बाद सोनू घर की जिम्मेदारी संभाल रहा था। सोनू की शादी करीब एक साल पहले सोनिया निवासी तिवावी से हुई थी। सोनू की मौत से परिवार के सदस्यों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें